loader
blog_img
  • January, 31, 2025
  • by Admin

बम लहरी

मस्ती में झूम रहा है काशी झूम रहे कैलाश वासी,
शिव शंभू अविनाशी तीनो लोक के है प्रहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी……

लक्ष्मी संग डमरू की धुन पर झूम रहे देखो दामोदर,
झूम रही है नदिया सारी झूम रहे है सारे समंदर,
भोले नाथ की भक्ति में देखो झूम रही दुनिया सगरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी………..

सारी दुनिया से बेगानी हुई भोले तेरे नाम की दीवानी हुई,
ना कोई है चिंता ना ही कोई फिकर,
भक्ति में डूबी मस्तानी हुई,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी……..

झूम रही है धरती अम्बर झूम रहे हुई तारे,
वन उपवन भी झूम रहे है झूम रहे सितारे,
वाम देव की देख छवि इक पल को दुनिया ठहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी………

तेरे नाम की है ऐसी लागी लगन डूबी रहू तुझमे ही होके मगन,
तू ही मेरा रहवर तू ही मेरा मालिक तेरे बिना और कही लागे ना ये मन,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी……

काल के कपाल पे मैं लिखती मिटाती हूँ,
भक्त भोलेनाथ की ना भय किसी से खाती हूँ,
रहेगा जो सर पे हाथ मेरे भोलेनाथ का,
ना है कोई परवाह ना ही डर किसी भी बात का,
महाकाल के आगे काल की नजर कभी भी ना ठहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी………..

मस्ती में झूम रहा है काशी झूम रहे कैलाश वासी,
शिव शंभू अविनाशी तीनो लोक के है प्रहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी………

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !