🎵दूल्हा बने हैं महाकाल राजा🎵
🙏 गायक: गजेंद्र प्रताप सिंह
🎼 संगीत: निखार जुनेजा
विवरण:
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा भजन महाकाल के विवाह की भव्यता और उनके दिव्य रूप को दर्शाता है। गजेन्द्र प्रताप सिंह की आवाज में यह भजन महाकाल के शुभ दिन, उनके विवाह के अवसर और उनकी महिमा को श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत करता है। भजन में शिव जी के काव्यात्मक रूप में नंदी पर सवार होकर महाकाल जी की सवारी का वर्णन है, साथ ही भस्म रमाकर और जटा में चंद्र सजाकर भगवान शंकर के शुभ विवाह का उल्लास है। यह भजन शिव के भक्तों को यह संदेश देता है कि महाकाल के दर्शन से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति से भरा यह भजन पूरी दुनिया में महाकाल के दिव्य आकर्षण को प्रकट करता है।
गीत के बोल:
श्लोक – ओम तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि,
तन्नो रुद्र प्रचोदयात।
मची है धूम सारे जगत में,
मची है धूम सारे जगत में,
दूल्हा बने है महाकाल राजा,
नंदी पे आए करके सवारी,
नंदी पे आए करके सवारी,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा,
आए भस्म रमाकर,
जटा में चंद्र सजाकर,
हो माँ गौरा के प्यारे,
औघड़दानी शंकर,
जो इनके दर्शन पाता,
कभी खाली ना जाता,
सभी कष्टों को हरते,
शंभूनाथ भयंकर,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा,
मची है धूम सारे जगत में,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा।।
दर्शन पाने को हर्षित है,
जन जन का मन आज तो देखो,
दूल्हा बने हैं आज हमारे,
भोले शंकर आज तो देखो,
भूतों की बारात है,
संग नंदी जी भी साथ है,
गौरा जी से ब्याह रचाने,
आए भोलेनाथ है,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा।।
मची है धूम सारे जगत में,
मची है धूम सारे जगत में,
दूल्हा बने है महाकाल राजा,
नंदी पे आए करके सवारी,
नंदी पे आए करके सवारी,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा,
आए भस्म रमाकर,
जटा में चंद्र सजाकर,
हो माँ गौरा के प्यारे,
औघड़दानी शंकर,
जो इनके दर्शन पाता,
कभी खाली ना जाता,
सभी कष्टों को हरते,
शंभूनाथ भयंकर,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
आया है शुभ दिन खुशियां मनाओ,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा,
मची है धूम सारे जगत में,
दूल्हा बने हैं महाकाल राजा।।
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD