🎵जय हो शिव भोला भंडारी🎵
🙏 गायक: लखबीर सिंह लक्खा
🎼 संगीत: चंद्र सूर्या
विवरण:
जय हो शिव भोला भंडारी भजन में लखबीर सिंह लक्खा जी ने भोलेनाथ की असीम महिमा का वर्णन किया है। इस भजन में भगवान शिव की लीला, भक्तों की रक्षा और उनके प्रति असीम करुणा का गान है। हर शरणागत की सहायता करने वाले भोलेनाथ की महिमा का यह भजन दिल को छूता है। 'जय हो शिव भोला भंडारी' भजन से हर भक्त के दिल में शिव भक्ति का एक नया उत्साह और विश्वास जागृत होता है।
गीत के बोल:
श्लोक – ऋषि मारकण्डे को तूने,
काल से प्रभु बचाया,
आया जो भी शरण तुम्हारी,
उसका मान बढ़ाया,
आया हूँ मैं भी दर पे तेरे,
हे भोले भंडारी,
तुमने अपने भक्त को बाबा,
कभी नहीं ठुकराया।
जय हो शिव भोला भंडारी,
लीला अपरम्पार तुम्हारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए,
तेरे भक्त पे संकट भारी,
रक्षा करिए हे त्रिपुरारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए।।
मेरी विनती सुनो हे अविनाशी,
कृपा कर दो प्रभु घट घट वासी,
अब तो ले लो खबर हमारी,
तुम हो भक्तो के हितकारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए।।
मेरी नैया फसी प्रभु मझधार में,
कोई तुम सा दयालु ना संसार में,
माना पतित बड़ा मैं भारी,
भोले आप हो मंगल कारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए।।
आप के चरणों की धूल जो पाएंगे,
सारे बदल वो दुःख के छट जायेगे,
तूने उसकी बिपदा टारी आया,
शरण जो नाथ तुम्हारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए।।
जय हो शिव भोला भंडारी,
लीला अपरम्पार तुम्हारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए,
तेरे भक्त पे संकट भारी,
रक्षा करिए हे त्रिपुरारी,
लेके नाम तेरा नाम,
तेरे धाम आ गए।।
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD