loader
blog_img
  • January, 15, 2025
  • by Admin

हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए - Har Janam Me Baaba Tera Saath Chahiye - Shiv Bhajan

🎵हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए🎵

🙏 गायक: विजय सोनी
🎼 गीत: विजय सोनी

विवरण:
हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए भजन में विजय सोनी की आवाज़ में भगवान शिव से अनन्य प्रेम और आशीर्वाद की प्रार्थना की गई है। इस भजन में भक्त शिव से यह निवेदन करते हैं कि उनका साथ हमेशा बना रहे, उनके हाथों से हर कदम पर सहारा मिले और उनका प्यार हमेशा बना रहे। यह भजन शिव के साथ की अहमियत और भक्त की भक्ति के परिणामस्वरूप मिलने वाले आशीर्वाद को दर्शाता है। भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त करें।

गीत के बोल:
हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए,
सिर पे मेरे बाबा तेरा हाथ चाहिए,
सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए,
मुझको मेरी भक्ति का इनाम चाहिए,
हर जन्म में बाबा तेरा साथ चाहिए।।

मेरी आंखों में तुम समाए हो,
सारी दुनिया में सबसे प्यारे हो,
मुझको तेरे प्यार की बरसात चाहिए,
मुझको बस इतनी सी सौगात चाहिए,
हर जन्म में बाबा तेरा साथ चाहिए,
सिर पे मेरे बाबा तेरा हाथ चाहिए।।

मेरी दुनिया को तुम बसाए हो,
मेरे जीवन को तुम सजाए हो,
नाम तेरा होंठो पे दिन रात चाहिए,
जिक्र हो तेरा ही ऐसी बात चाहिए,
हर जन्म में बाबा तेरा साथ चाहिए,
सिर पे मेरे बाबा तेरा हाथ चाहिए।।

मुझपे तेरी कृपा यूँ कम ना है,
फिर भी इक छोटी सी तमन्ना है,
जीते जी एक तुमसे मुलाकात चाहिए,
हर कदम पे बाबा तेरा प्यार चाहिए,
हर जन्म में बाबा तेरा साथ चाहिए,
सिर पे मेरे बाबा तेरा हाथ चाहिए।।

हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिए,
सिर पे मेरे बाबा तेरा हाथ चाहिए,
सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए,
मुझको मेरी भक्ति का इनाम चाहिए,
हर जन्म में बाबा तेरा साथ चाहिए।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !