loader
blog_img
  • January, 06, 2025
  • by Admin

भोला तेरा डम डम डमरू बाजे

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

शम्भू तू अजर अमर अविनाशी,
तेरा देवघर तेरी काशी,
हो अरघट मरघट वासी,
रमे भस्म अंग रहे भुत संग,
तुझे देख काल भी भागे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

महादेवा हर युग में महिमा मंडित,
है निर्भय निडर अखंडित,
करे अधर्मियों को दण्डित,
हे महाकाल शक्ति विशाल,
त्रिलोक में डंका बाजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !