🎵हे भोलेनाथ तेरी महिमा निराली🎵
🙏 गायक: उदित नारायण
🎼 संगीत: दुर्गा-नटराज
विवरण:
हे भोलेनाथ तेरी महिमा निराली एक भावपूर्ण भक्ति गीत है, जिसे उदित नारायण ने गाया है। इस भजन में भगवान शिव की अद्भुत महिमा, उनके करुणामय स्वरूप और भक्तों के प्रति उनकी असीम कृपा का गान किया गया है। शिव जी के वचन कभी खाली नहीं जाते, और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख और शांति आती है। इस गीत के माध्यम से हम शिव की असीम शक्ति, संकटकाल में मदद और उनका दिव्य रूप महसूस करते हैं। यह भजन भगवान शिव के प्रति समर्पण और श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गीत के बोल:
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
तेरी शरण में जो भी आया,
उसको मिली तेरी करुना की छाया,
बिन मांगे वो सब कुछ पा ले,
जिसने तेरा ध्यान लगाया,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
तेरा वचन कभी जाये न खाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
संकट मोचन हे जग दाता,
तू है सभी का भाग्यविधाता,
ये श्रिष्टि परिवार है तेरा
जन जन से है तेरा नाता,
जग बगिया है तू है माली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
शम्भू तेरे खेल निराले,
तेरा लिखा न कोई टाले,
भक्तजनो को अमृत बाँटे,
और खुद पीता विष के प्याले,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
तेरी छवि मैंने मन में वसा ली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली,
जाने वो जिस ने तेरी लगन लगाली,
हे भोले नाथ तेरी महिमा निराली ।
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD