loader
blog_img
  • December, 26, 2024
  • by Admin

तेरा पल पल बीता जाए मुख से जपले नमः शिवाय

तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥
शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो।
अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए…॥

यह दुनिया पंछी का मेला,
समझो उड़ जाना है अकेला।
तेरा तन यह साथ न जाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए…॥

मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी।
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए…॥

शिव पूजन में मस्त बने जा
भक्ति सुधा रस पान किये जा।
दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥
॥ तेरा पल पल बीता जाए…॥

तेरा पल पल बीता जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !