🎵लायक🎵
🙏 गायक: विनीत कटोच और विनय कटोच
🎼 संगीत: विनय कटोच
विवरण:
लायक – विनीत कटोच और विनय कटोच का यह भजन एक प्रेरणादायक संदेश देता है। यह भजन इंसानियत, कर्म और भगवान शिव की दरबार में श्रद्धा को महत्व देता है।
भजन में बताया गया है कि भगवान शिव के दर पर जाने के लिए इंसान को खुद को लायक बनाना होगा। हर इंसान के कर्म और विश्वास का उसकी यात्रा में अहम स्थान है, और भगवान की कृपा केवल उन पर होती है जो सही रास्ते पर चलते हैं।
गीत के बोल:
इंसान बनाके भेजा जिसने
इंसानियत ही देखेगा तेरी
आँखें मूंद के बैठा है पर
नज़रें हैं नहीं फेरी
हैसियत वो देखे ना
तू दिल ना छोटा कर
भरी सोने की थाली
कहाँ रखें जो
फिरता बिन झोली
भोले के दर पे तू
खाली ही चल दे
देगा वो भर के
तू लायक तो बन
बन्दे बन्दे रे बन्दे ओ
तू लायक तो बन बन्दे रे
ये रात बीत है जानी
ये दिन भी ढल है जाना
सुख और दुःख है
दोनों आना जाना
डेरा यहाँ दो दिन
कहाँ कल ठिकाना
जो मिलना हो रब से
तो नज़रें मिला सको
गले वो लगा ले ऐसे करम तेरे
नेकी पे चलना बन्दे और रखना भरोसा रे
बन्दे भोले के दर पे तू खाली ही चल दे
देगा वो भर के तू लायक तो बन
बन्दे बन्दे रे
नेकी पे चलना बन्दे
और रखना भरोसा रे
तेरी कर्मभूमि का तू
नायक तो बन बन्दे बन्दे रे बन्दे ओ
तू लायक तो बन बन्दे रे
देने वाला ना पूछे क्या है लाया तू
पूछे ना क्या काम फिर क्यों आया तू
ओ तन मैला कपड़ा ना देखेगा
पर दिल झांकेगा जरुर
पत्थर बसा भगवान
चेहरों में इंसान ढूंढ लेता है
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD