loader
blog_img
  • March, 17, 2025
  • by Admin

अपना बना ले भोले

महादेव मेरा देवा मेरा
देवों के देवा...-2
सुन ओ भोले भोले,
मेरा दिल ये बोले,
तेरे साये में रहना है मुझे भोले.....

अपना बना ले ना भोले,
जैसा तूने गौरा को बनाया,
अपना बना ले ना भोले,
जैसा तूने गंगा को बनाया,
मैं तो बस तेरा, तेरा, हां तेरा,
भोले हो के रह गया,
तेरा होके रह गया,
सुन ओ भोले भोले,
मेरा दिल ये बोले,
तेरे साये में रहना है मुझे भोले.....

जब से लागी प्रीत ओ शंभू,
मोह माया से नाता टूटा,
तेरी धुन में रमता जाऊं,
खबर नहीं कब रिश्ता छुटा,
जन्म ना देना, सांस ना देना,
तेरे पास रहना है भोले,
अपना बना ले ना भोले,
जैसा तूने नंदी को बनाया,
अपना बना ले ना भोले,
जैसा कैलाश को बनाया,
मैं तो बस तेरा, तेरा, हां तेरा,
भोले हो के रह गया,
तेरा होके रह गया,
सुन ओ भोले भोले,
मेरा दिल ये बोले,
तेरे साये में रहना है मुझे भोले.....

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !