loader
blog_img
  • December, 04, 2024
  • by Admin

Man Tera Mandir Ankhen Diya Bati - HD - Bhakti Mein Shakti - 1978 - Song

🎵मन तेरा मंदिर आंखें दीया बाती🎵

🙏 गायक: महेंद्र कपूर और दिलराज कौर
🎼 संगीत: सोनिक ओमी

विवरण:
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती भजन में भक्त अपनी आस्था और भक्ति को माँ के चरणों में समर्पित करते हैं। भजन में यह कहा गया है कि उनका मन माँ का मंदिर है, आँखें दिए की बत्तियों की तरह हैं, और होंठ फूलों की पत्तियों के जैसे हैं जो माँ की महिमा का उच्चारण करते हैं। यह भजन माँ की दिव्यता, शक्ति और असीम करुणा का वर्णन करता है। भक्त माँ के प्रति अपने प्यार और श्रद्धा को व्यक्त करते हुए उनकी आरती गाते हैं, जो एक भव्य पूजा का प्रतीक है। भजन में महालक्ष्मी, महाकाली और जगजननी महामाया के रूपों का भी वर्णन किया गया है, जो भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं और उन्हें अंधकार से उबार कर नए उजाले की ओर मार्गदर्शन करती हैं।

गीत के बोल:
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥

हे महालक्ष माँ गौरी,
तुम अपनी आप है जौहरी,
तेरी कीमत तू ही जाने,
तू बुरा भला पहचाने,
यह कहती दिन और राते,
तेरी लिखी ना जाए बाते,
कोई माने या ना माने,
हम भक्त तेरे दीवाने,
तेरे पाँव सारी दुनिया पखारती ।

मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥

हे गुणवंती सतवंती,
हे पतवंती रसवंती,
मेरी सुनना यह विनंती,
मेरा चोला रंग बसंती,
हे दुःख भंजन सुखदाती,
हमें सुख देना दिन राती,
जो तेरी महिमा गाये,
मुह मांगी मुरादे पाए,
हर आँख तेरी और निहारती ।

मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥

हे महाकाली महाशक्ति,
हमें दे दे ऐसी भक्ति,
हे जगजननी महामाया,
है तू ही धुप और छाया,
तू अमर अजर अविनाशी,
तू अनमिट पूरणमाशी,
सब करके दूर अंधेरे,
हमें बक्शो नए सवेरे।
तू तो भक्तों की बिगड़ी संवारती ।

मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥

मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !