कोई आया सखी फुलवारियों में
जैसे जादू है उनकी नजरिया में
कोई आया सखी फुलवारियों में
जैसे जादू है उनकी नजरिया में
सावला एक है एक गौरा बदन
देख कर भी ना अब तक भरा मेरा मन
ऐसा रूप नहीं देखा उमरिया में
जैसे जादू है उनकी नजरिया में
कोई आया सखी फुलवारियों में
कोई कहता है दशरथ दुलारे है वो
यज्ञ रक्षा में असुरो को मारे है वो
तीर बांधे है कसकर कमरिया में
जैसे जादू है उनकी नजरिया में
कोई आया सखी फुलवारियों में
शादी उनसे होती हर हाल में
आया करते हमेशा ससुराल में
नैना डूबे रहते उनकी लेहरिया में
जैसे जादू है उनकी नजरिया में
कोई आया सखी फुलवारियों में
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD