loader
blog_img
  • October, 15, 2024
  • by Admin

मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो

मेरी नैया में लक्ष्मण राम,
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो,
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ,

मेरी नैया मे चारों धाम,
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो,
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ।।

उछल उछल मत मारो हिचकोले,
देख हिचकोले,
मेरा मनवा डोले,
मेरी नैया में चारों धाम,
गंगा मैयाँ धीरे बहो,
मेरी नैया मे लक्ष्मण राम
गंगा मैयाँ धीरे बहो।।
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ।।

टूटी फूटी काठ की नैया,
तूम बिन मैयाँ कौन खिवैया,
मेरी नैया है बीच मझधार,
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो
मेरी नैया मे लक्ष्मण राम
गंगा मैयाँ धीरे बहो।।
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ।।

दीन दुखी के यह रखवाले,
दुष्टो को भी यह तराने वाले,
अब आए है मेरे धाम,
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो,
मेरी नैया में लक्ष्मण राम
गंगा मैयाँ धीरे बहो।।
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ।।

मेरी नैया मे लक्ष्मण राम
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ,

मेरी नैया में चारों धाम,
ओ गंगा मैयाँ धीरे बहो
गंगा मैयाँ हो गंगा मैयाँ।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !