🎵मईया भवन में कैसे आऊं 🎵
🙏 गायक: मीनाक्षी मुकेश
🎼 सगीत: रिंकू गुजराल
विवरण:
मैया भवन में कैसे आऊ भजन में मीनाक्षी मुकेश ने माँ के भवन में आने वाले भक्त की भावना को बहुत ही सुंदरता से गाया है। इस भजन में भक्त अपनी चिंता प्रकट करता है कि माँ के भवन में कैसे प्रवेश करे, क्योंकि प्रवेश द्वार पर माता का शेर पहरा दे रहा है। भक्त दूर-दूर से माँ के चरणों में जल, दिया-बाती, चन्दन, और भोग जैसे अर्पण लेकर आता है लेकिन शेर के पहरे की वजह से माँ के चरणों में इन्हें चढ़ाने में असमर्थ महसूस करता है।
भजन के माध्यम से यह बताया गया है कि सच्चे भक्त माँ के दरबार में कितनी श्रद्धा और भक्ति के साथ आते हैं, और माँ तक पहुँचने के लिए अपने मन की भावनाओं को कैसे व्यक्त करते हैं।
गीत के बोल:
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
हम बड़ी दूर से आये
जल भर भर लोटा लाये
मैया चरण कैसे धुलाऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
हम बड़ी दूर से आये
और दिया बाती लाये
मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
हम बड़ी दूर से आये
चन्दन और रोली लाये
मैया तिलक मै कैसे लगाऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
हम बड़ी दूर से आये
लेहेंगा चुनरी लाये
मैया चुनरी कैसे चढ़ाउ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
हम बड़ी दूर से आये
हल्वा और पूरी लाये
मैया भोग कैसे लगाऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
मैया भवन में कैसे आऊ
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD