🎵शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है🎵
🙏 गायक: रिजा खान और बाली ठाकरे
🎼 सगीत: एजाज खान
विवरण:
शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है एक भावपूर्ण भजन है जिसे रिजा खान और बाली ठकरे ने गाया है। इस भजन में शेरावाली माँ की महिमा और उनकी असीम दया का वर्णन किया गया है। माँ अपने भक्तों की हर परेशानी दूर करती हैं और दिल के हर सवाल का हल देती हैं। माँ ममता और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं, और उनके आशीर्वाद से जीवन खुशहाल हो जाता है। यह भजन माँ की उदारता और उनके दुखियों के रक्षक होने का अद्वितीय रूप से गुणगान करता है।
गीत के बोल:
शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है
हल सारे दिल के सवाल कर देती है
इस दुनिया की जान मेरी माई
हम सब की है पहचान मेरी माई
बड़ी है दयालु कोई इसका ना सानी है
दानियो में दानी मेरी मैया महारानी है
दुखियो को माँ खुशहाल कर देती है
शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है
हल सारे दिल के सवाल कर देती है
ममता का भंडार मेरी माई
इस जीवन का सार मेरी माई
माँ ही सरमत है सब की मंसूर है
माँ ही अजमत है और सब की कोहिनूर है
खुशियों माई खुशहाल कर देती है
शेरावाली जिंदगी निहाल कर देती है
हल सारे दिल के सवाल कर देती है
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD