🎵जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी🎵
🙏 गायक: अब्दुल शेख और ऐश्वर्या आनंद
🎼 गीत: शेखर अस्तित्व
विवरण:
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी एक बेहद सुरीला और भक्तिपूर्ण भजन है जो भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के अनमोल प्रेम को समर्पित है। इस भजन में राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और उनकी एकता को दर्शाया गया है। जिस स्थान पर राधा जी विराजमान होती हैं, वहां भगवान मुरारी भी अपने प्रेम और भक्ति का रस बरसाते हैं।
भजन के प्रमुख भाव: यह भजन भगवान कृष्ण और राधा के अटूट बंधन की महिमा को गाता है। राधा जी की उपस्थिति से हर स्थान पावन बन जाता है और वहां मुरारी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आते हैं।
इस भजन को सुनें और राधा-कृष्ण की भक्ति में डूब जाएं।
गीत के बोल:
गोकुल कि गलीयो मे देखो धूम मची है आज,
ग्वाल बाल और गोप गोपियाँ झूमे सकल समाज,
धरा गगन मे हर्ष है छाया बजे मुरलिया साज,
मोर मुकुट पीताम्बर धारी आ पहुचे ब्रजराज ।
बोलो जय कन्हैया लाल की…
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी,
अबीर गुलाल बरसाएंगे मुरारी,
रंग भरी पिचकारी मारेंगे मुरारी,
रंग भरी पिचकारी मारेंगे मुरारी ।
राधे कि,
राधे कि चुनर रंग डारेगे मुरारी,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी ।
राधे रानी रूप है तो रंग है मुरारी,
राधा परिधान है तो अंग है मुरारी,
राधे रानी रूप है तो रंग है मुरारी,
राधा परिधान है तो अंग है मुरारी,
फूल मे सुगंध जैसे बसती है वैसे,
हर घड़ी राधाजी के संग संग है मुरारी ।
जहां जहां,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी ।
काहे करे कान्हा ऐसे मोसे छेड़खानी,
काहे रंग डारी ये चुनर मोरी धानी,
काहे करे कान्हा ऐसे मोसे छेड़खानी,
काहे रंग डारी ये चुनर मोरी धानी,
रोके तू डगर काहे मारे पिचकारी,
केसे समझाऊ तोहे हारी मै तो हारी ।
जहां जहां,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी ।
प्रेम मे रंगे है दोनों राधा और मुरारी,
एक दुजे संग खेले होली मनहारी,
प्रेम मे रंगे है दोनों राधा और मुरारी,
एक दुजे संग खेले होली मनहारी,
वृन्दावन धाम संग रंगों मे है डूबे,
धरती गगन और गलिया ये सारी ।
जहां जहां,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी,
अबीर गुलाल बरसाएंगे मुरारी,
रंग भरी पिचकारी मारेंगे मुरारी,
रंग भरी पिचकारी मारेंगे मुरारी,
राधे कि चुनर रंग डारेगे मुरारी,
जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी ।
राधा राधा राधा राधा
कृष्णा कृष्णा कृष्णा…
राधा राधा राधा राधा
कृष्णा कृष्णा कृष्णा…
राधा राधा राधा राधा
कृष्णा कृष्णा कृष्णा…
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD