loader
blog_img
  • August, 13, 2024
  • by Admin

शिवनाथ तेरी महिमा - Shivnath Teri Mahima Jab Teen Lok Gayein

🎵शिवनाथ तेरी महिमा🎵

🙏 गायक : अनुराधा पौडवाल
🎼 गीत : नक्श लायलपुरी

विवरण:
शिवनाथ तेरी महिमा एक अत्यंत भावपूर्ण शिव भजन है, जिसमें भगवान शिवनाथ की अद्वितीय महिमा और उनकी अनंत कृपा का वर्णन किया गया है। अनुराधा पौडवाल की सुरीली और मधुर आवाज़ इस भजन को और भी विशेष बनाती है। इस गीत को सुनकर आप भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूब सकते हैं और उनकी दिव्य उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं।

इस भजन के माध्यम से भगवान शिवनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करें और अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव करें।

गीत के बोल:
शिवनाथ तेरी महिमा आ आ, शिव नाथ तेरी महिमा,
जब तीन लोक गाये, नाचे धरा गगन तो आ आ,
नाचे धरा गगन तो, झूमें दसो दिशाएँ,
शिव नाथ तेरी महिमा, जब तीन लोक गाये।।

तू देव सबसे न्यारा, तुझको नमन हमारा,
लाये है तेरे द्वारे, दर्शन की कामनाये,
शिव नाथ तेरी महिमा, शिवनाथ तेरी महिमा,
पंछी पवन सुनाएँ, नाचे धरा गगन तो,
झूमें दसो दिशाएँ शिव नाथ तेरी महिमा,
जब तीन लोक गाये।।

मस्तक पे चन्द्र आधा, है रूप तेरा साधा,
आयी है गंग धारा, लेकर तेरी जताएं
शिव नाथ तेरी महिमा शिव नाथ तेरी महिमा,
तारें गगन के गाये, नाचे धरा गगन तो,
झूमें दसो दिशाएँ शिव नाथ तेरी महिमा,
जब तीन लोक गाये।।

है प्रेम की सुधा भी, है रूपचंद्रिका भी,
हो नील कंठ वाले, कैसे तुझे रिझाये,
शिवनाथ तेरी महिमा, तारें गगन के गाये,
नाचे धरा गगन तो, झूमें दसो दिशाएँ
शिव नाथ तेरी महिमा, जब तीन लोक गाये।।

शिव नाथ तेरी महिमा आ आ, शिव नाथ तेरी महिमा,
जब तीन लोक गाये, नाचे धरा गगन तो आ आ,
नाचे धरा गगन तो, झूमें दसो दिशाएँ,
शिव नाथ तेरी महिमा, जब तीन लोक गाये।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !