आज मईया का कीर्तन हमारे अँगना,
हमारे अंगना हमारे अँगना,
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना।
बहुत ही मनमोहक भजन: लाल चोला सीदे दर्जी
सुन कीर्तन को गणपति आए,
गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाए,
आज लंगर बंटेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।
सुन कीर्तन को ब्रम्हा जी आए,
ब्रम्हा जी आये संग सरस्वती को लाए,
आज वेद पढेंगे हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।
माता रानी का सबसे मधुर भजन: ज्योत मे आन समा माँ
सुन कीर्तन को को विष्णु जी आए,
विष्णु जी आये संग में लक्ष्मीजी को लाए,
आज धन बरसेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।
सुन कीर्तन को शिवजी आए,
शिवजी आए संग में गौराजी को लाए,
आज डमरुँ बजेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।
सुबह का सबसे सुन्दर भजन: भोर भई दिन चढ़ गया
सुन किर्तन को कान्हाँ जी आए,
कान्हाँ जी संग में राधाजी जी को लाए,
आज मुरली बजेगी हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना।
और भी मनमोहक भजन, आरती, वंदना, चालीसा, स्तुति :-
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें एवं किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए कमेंट करें।
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD