राम गुण गायो नहीं आय करके लिरिक्स | Ram Gun Gayo Nahi Aay Karke Lyrics.
।। दोहा ।।
चलती चक्की देख के, दिया कबीरा रोये ।
दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोए ।
-:चेतवानी गीत:-
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
गर्भ में देखी नरक निसानी ,
तब तू कोल किया था प्राणी।
भजन करूँगा चित लाय करके।
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
बालपने में लाड लडायो ,
मात पिता तने पालणे झुलायो।
समय गमायो खेल खाय करके।
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
तरुण भयो तिरिया संग राच्यो ,
नट मर्कट ज्यो निशदिन नाच्यो।
माया में रह्यो रे भरमाय करके।
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
जीवन बीत बुढ़ापो आवे ,
इंद्री सब शीतल होय जावे।
तब रोवोगे पछताय करके।
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
वेद पुरान संत यो गावे ,
बार बार नर देही न पावे।
देवकी तिरोगे हरी गाय करके।
राम गुण गायो नहीं आय करके ,
जमसे कहोगे क्या जाय करके।
Ram Gun Gayo Nahi Aay Karke Lyrics. राम गुण गायो नहीं आय करके लिरिक्स |
-:Dohaa:-
Chalati Chakkii Dekh Ke, Diya Kabira Roye .
Do Paaṭan Ke Biich Men, Saabut Bacha Na Koe .
-:Chetwani Geet:-
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD