मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना हिंदी में (Mujhe Ras Agaya Hai, Tere Dar Pe Sar Jhukana In Hindi)
मुझे रास आ गया है,
तेरे दर पे सर झुकाना ।
तुझे मिल गया पुजारी,
मुझे मिल गया ठिकाना ॥
मुझे कौन जानता था,
तेरी बंदगी से पहले ।
तेरी याद ने बना दी,
मेरी ज़िन्दगी फ़साना ॥
मुझे इसका गम नहीं है,
की बदल गया ज़माना ।
मेरी ज़िन्दगी के मालिक,
कहीं तुम बदल न जाना ॥
यह सर वो सर नहीं है,
जिसे रख दूँ फिर उठा लूं ।
जब चढ़ गया चरण में,
आता नहीं उठाना ॥
तेरी सांवरी सी सुरत,
मेरे मन में बस गयी है ।
ऐ सांवरे सलोने,
अब और ना सताना ॥
दुनियां की खा के ठोकर,
मैं आया तेरे द्वारे ।
मेरे मुरली वाले मोहन,
अब और ना सताना ॥
मेरी आरजु यही है,
दम निकले तेरे दर पे ।
अभी सांस चल रही है,
कहीं तुम चले ना जाना ॥
मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना अंग्रेजी में (Mujhe Ras Agaya Hai, Tere Dar Pe Sar Jhukana In English)
Mujhe Ras Aa Gaya Hai,
Tere Dar Pe Sar Jhukana ।
Tujhe Mil Gaya Pujari,
Mujhe Mil Gaya Thikana ॥
Mujhe Kaun Janta Tha,
Teri Bandagi Se Pahale ।
Teri Yad Ne Bana Di,
Meri Zindagi Fasana ॥
Mujhe Iska Gam Nahin Hai,
Ki Badal Gaya Zamana ।
Meri Zindagi Ke Malik,
Kahin Tum Badal Na Jana ॥
Yah Sar Vo Sar Nahin Hai,
Jise Rakh Dun Phir Utha Lun ।
Jab Chadh Gaya Charan Mein,
Ata Nahin Uthana ॥
Teri Sanwari Si Surat,
Mere Man Mein Bas Gayi Hai ।
Ai Sanware Salone,
Ab Aur Na Satana ॥
Duniyan Ki Kha Ke Thokar,
Main Aya Tere Dware ।
Mere Murli Vale Mohan,
Ab Aur Na Satana ॥
Meri Arju Yahi Hai,
Dam Nikle Tere Dar Pe ।
Abhi sans Chal Rahi Hai,
Kahin Tum Chale Na Jana ॥
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD