loader
blog_img
  • August, 14, 2023
  • by Admin

रक्षाबंधन 2023 : जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त विधि और मंत्र (Raksha Bandhan 2023 : Jaane Rakhi Bandhne Ka Subh Muhurat Vidhi Aur Mantra)


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  • 30 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- रात 09 बजकर 01 मिनट से रात 12 बजे तक
  • 31 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त: सूर्योदय काल से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

राखी बांधने की विधि और मंत्र

  • सावन पूर्णिमा के दिन सबसे पहले स्नान कर साफ सुथरे वत्र धारण करें.
  • इसके बाद देवी-देवताओं को प्रणाम करें और कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लें.
  • चांदी, पीतल या तांबे की थाली में राखी, अक्षत, रोली या सिंदूर एक छोटी कटोरी में रखें.
  • राखी की थाली को पूजा स्थल पर रखें और सबसे पहली राखी बाल गोपल या अपने ईष्ट देवता को अर्पित करें. भगवान से प्रार्थना करें.
  • राखी बंधते समय भाई का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.
  • राखी बंधवाते समय भाइयों को सिर पर रुमाल या कोई स्वच्छ वस्त्र रखना चाहिए.
  • बहन सबसे पहले भाई के माथे पर रोली का टीका लगाएं.
  • टीका के ऊपर अक्षत लगाएं और आशीर्वाद के रूप में भाई के ऊपर कुछ अक्षत छींटें.
  • भाई की नजर उतारने के लिए दीप से आरती दिखाएं.
  • कहीं-कहीं बहनें अपनी आंखों का काजल भी भाई को लगाती हैं.
  • भाई की दायीं कलाई में राखी का पवित्र धागा, (येन बद्धो बलिर्राजा दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वामभिवध्नामि रक्षे मा चल मा चल:।) मंत्र बोलते हुए बांधे.
  • इससे राखी के धागों में शक्ति का संचार होता है.
  • भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं.
  • अगर भाई बड़ा हो तो बहनें भाई के चरण स्पर्श करें.
  • बहनें बड़ी हों तो भाइयों को बहनों के चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए.
  • भाई वस्त्र, आभूषण या धन देकर बहन के सुखी जीवन की कामना करें.

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !