मेरे बजरंग बाला की देखो आन निराली है बड़ी शान निराली है
मेरे बजरंग बाला की देखो आन निराली है क्या शान निराली है
१
तेरे मंदिर बाबा शोभा अति न्यारी है
तेरे दर्शन को आते यहाँ लाखो नर नारी है
हमपे भी रहम करना दुनिया से हारे हुए आये हम सवाली है
देखो आन निराली है क्या शान निराली है
२
मिट जाते है दुःख संकट जो दर तेरे आते है
मिलती है उन्हें मंजिल जो किरपा तेरी पाते है
तेरी बगिया के हम फूल सब तेरे सहारे है तू सबका मालिक है
देखो आन निराली है क्या शान निराली है
मेरे बजरंग बाला की देखो आन निराली है क्या शान निराली है
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD