loader
blog_img
  • April, 09, 2022
  • by Admin

होठों पर आ गया तेरा

M:-        होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए 
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए 
महिमा बरस रही है महिमा बरस रही है 
सुबह शाम दातिए दातिए 
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए
 तेरा नाम दातिए 

M:-        तेरी ज्योत मै जगाऊँ गुणगान तेरे गाऊं 
तेरी ज्योत मै जगाऊँ गुणगान तेरे गाऊं 
हे शारदा भवानी क्षण क्षण तुम्हे मनाऊ
हे शारदा भवानी क्षण क्षण तुम्हे मनाऊ
तेरे चरणों में मेरे माँ तेरे चरणों में मेरे माँ 
चारो धाम दातिए दातिए 
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए 
तेरा नाम दातिए 

M:-        मुझको सता रही है दुनिया की मोह माया 
मुझको सता रही है दुनिया की मोह माया 
पल पल चुका रहा हूँ हर सांस का किराया 
पल पल चुका रहा हूँ हर सांस का किराया 
एक पल को भी नहीं है एक पल को भी नहीं है 
आराम दातिए दातिए दातिए 
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए 
तेरा नाम दातिए 

M:-        कण कण में तुम समायी कण कण में वास तेरा 
कण कण में तुम समायी कण कण में वास तेरा 
अर्जी लगा रहा है चरणों में दास तेरा 
अर्जी लगा रहा है चरणों में दास तेरा 
बिगड़े हुए बना दे बिगड़े हुए बना दे 
मेरे काम दातिए दातिए 
होठो पर आ गया है तेरा नाम दातिए 
तेरा नाम दातिए 

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !