F:- माता महारानी है दयावान
खुश हो कर देती है मईया भक्तो को वरदान
माता महारानी है दयावान
F:- अम्बे माँ दुर्गा भवानी
जगत जननी महारानी
देखी है त्रिभुवन में
दुर्गा माँ की बलवानी
जय शालिनी है माँ दुर्गा माँ है शक्तिमान
माता महारानी है दयावान
F:- दुर्गा से जब टकराया
होश तब उसको आया
लेके टक्कर महिषासुर
भक्तो बेहद पछताया
माता से टकराके महिषासुर ने गवायी जान
माता महारानी है दयावान
F:- वो धनि हो या निर्धन
रंक हो या हो राजन
करती है माता रानी
सबकी इच्छाये पूरन
माता रानी पूरा करती है सबके अरमान
माता महारानी है दयावान
F:- आदि शक्ति है माता
जनता है जग सारा
बजता है त्रिभुवन में
माता रानी का डंका
जग जननी जगदम्बे का कोई कैसे करे गुणगान
माता महारानी है दयावान
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD