धाम तुम्हारा मेहंदीपुर में
बल रूप के अवतारी
नाम तुम्हारा बालाजी है
बालाजी मंगलकारी
१
कैसा भी हो कष्ट किसी का
पल में पीड़ा हरते हो
नहीं लगते देर जरा भी
तुरत निवारण करते हो
इसी लिए तो नाम तुम्हारा
पूज रही दुनिया सारी
धाम तुम्हारा मेहंदीपुर में
बल रूप के अवतारी
नाम तुम्हारा बालाजी है
बालाजी मंगलकारी
२
प्रेत राज सरकार बगल में
भैरो साथ विराज रहे
लगा हुआ है स्वर्ण सिंहासन
ता ऊपर सब साज रहे
पेशी होती अर्जी लगती
यही नियम है सरकारी
धाम तुम्हारा मेहंदीपुर में
बल रूप के अवतारी
नाम तुम्हारा बालाजी है
बालाजी मंगलकारी
३
आके तुम्हारे दर पे बाबा
बुरी आत्मा जल जाए
अगर किसी पे बुरा हो साया
आके यहाँ निकल जाए
टूट जाए जिन्नाद भी पल में
सुनके तुम्हारी किलकारी
धाम तुम्हारा मेहंदीपुर में
बल रूप के अवतारी
नाम तुम्हारा बालाजी है
बालाजी मंगलकारी
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD