loader
blog_img
  • September, 17, 2021
  • by Admin

अयोध्या नगरी हुई निहाल

उड़ता रंग गुलाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 
अयोध्या नगरी हुई निहाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 

जनक नंदिनी के संग राघव मिलकर सारे बंधु बांधव 
भरत शतुघ्न संग लक्ष्मण अवध पूरी के नर नारी गण रहे अबीर उछाल 
अयोध्या नगरी हुई निहाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 

झाज लिए क़र में बजरंगी ढोल मंजीरा साथी संगी 
नाच रहे विणा ले नारद देवलोक के सुर निसारद गाते मिल चौपाल 
अयोध्या नगरी हुई निहाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 

रंग सतेंद्र भंग सब घोली करे अनुज सब हसी ठिठोली 
विश्वामित्र वशिष्ठ मुदित है आज अवध के भाग्य उदित हे सबके रंगे गाल 
अयोध्या नगरी हुई निहाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 

उड़ता रंग गुलाल गजब का उड़ता रंग गुलाल 
अयोध्या नगरी हुई निहाल गजब का उड़ता रंग गुलाल
 

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !