loader
blog_img
  • September, 15, 2021
  • by Admin

चदरिया झीनी रे झीनी

कबीरा जब हम पैदा हुए,जग हँसे,हम रोये ।
ऐसी करनी कर चलो,हम हँसे,जग रोये ॥
चदरिया झीनी रे झीनी राम नाम रस भीनी
चदरिया झीनी रे झीनी………………………….
अष्ट-कमल का चरखा बनाया,पांच तत्व की पूनी ।
नौ-दस मास बुनन को लागे,मूरख मैली किन्ही ॥
चदरिया झीनी रे झीनी.....................................
जब मोरी चादर बन घर आई,रंगरेज को दीन्हि ।
ऐसा रंग रंगा रंगरे ने,के लालो लाल कर दीन्हि ॥
चदरिया झीनी रे झीनी........................................
चादर ओढ़ शंका मत करियो,ये दो दिन तुमको दीन्हि ।
मूरख लोग भेद नहीं जाने,दिन-दिन मैली कीन्हि ॥
चदरिया झीनी रे झीनी............................................
ध्रुव-प्रह्लाद सुदामा ने ओढ़ी चदरिया,शुकदे में निर्मल कीन्हि ।
दास कबीर ने ऐसी ओढ़ी,ज्यूँ की त्यूं धर दीन्हि ॥
के राम नाम रस भीनी,चदरिया झीनी रे झीनी ।
 

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !