M:- मुझे नींद न आये हो
मुझे नींद न आये मुझे चैन न आये
मुझे याद श्याम तेरी आये
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया
M:- रात रात भर जागु नींद न आती है
याद में तेरी श्याम आँख भर आती है
रहा नहीं जाये श्याम रहा नहीं जाये
तेरे बिना श्याम रहा नहीं जाये
अब क्यों तरसाये , मुझे क्यों तड़पाये
मुझे याद श्याम तेरी आये
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया
M:- जान से प्यारा हमको श्याम हमारा है
श्याम बिना इक पल भी न गुजारा है
तेरा बिना श्याम मेरा कोई नहीं
कोई नहीं श्याम मेरा कोई नहीं
क्यों देर क लगाए,अब सहा नहीं जाये
मुझे याद श्याम तेरी आये
बुलालो दर सांवरिया,बुलालो दर सांवरिया
M:- सांवरिया अब और सहा नहीं जाता है
अब तेरे दर्शन बिन रहा न जाता है
दर्श दिखाओ मेरे सांवरिया
सांवरिया मेरे सांवरिया
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD