आरती कीजै हनुमान लला की-2, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की-2
आरती कीजै हनुमान लला की -2
जाके बल से गिरिवर कांपे, रोग दोष जाके निकट न झांके-2
अंजनि पुत्र महाबलदायी-2 संतान के प्रभु सदा सहाई
आरती कीजै हनुमान लला की -2
दे बीरा रघुनाथ पठाए, लंका जारी सिया सुध लाए
लंका सो कोट समुद्र सी खाई -2, जात पवनसुत बार न लाई
आरती कीजै हनुमान लला की -2
लंका जारी असुर संहारे सियारामजी के काज संवारे -2
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे-2 लाय संजीवन प्राण उबारे
आरती कीजै हनुमान लला की -2
पैठी पताल तोरि जमकारे अहिरावण की भुजा उखाड़े-2
बाएं भुजा असुर दल मारे-2, दाहिने भुजा संतजन तारे
आरती कीजै हनुमान लला की -2
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे जै जै जै हनुमान उचारे-2
कंचन थार कपूर लौ छाई-2, आरती करत अंजना माई
आरती कीजै हनुमान लला की -2
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई तुलसीदास प्रभु कीरति गाई-2
जो हनुमानजी की आरती गावै-2 बसी बैकुंठ परमपद पावै
आरती कीजै हनुमान लला की -2
आरती कीजै हनुमान लला की-3
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD