loader
blog_img
  • November, 23, 2022
  • by Admin

शिव धाम चल कांवरिया (Shiv Dham Chal Kanwariya)

बम बम भोले नाथ बम बम भोले नाथ,
जय भोले की बोल के
शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है |
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है ||

बरसे घटा तो ओढ़ ले
शिव नाम की चदरिया |
संग तेरे शम्भू हरपाल है,
भोले के पुजारी कहते है ||

गंगा में शिव रहते है |
गंगा में शिव रहते है ||

नाथ भोले नाथ भोले नाथ भोले नाथ,

शिव की लगन में
मगन होक जाना,
गर चाहता है शिव को रिझाना |
ना देखना पैरो के छले,
तुझे सबसे पहले जल है चढ़ाना ||

ना कर फ़िक्र आठों पहर
भोले की है तुझपे नज़र |
हवाओ में वही रहते है,
भोले के पुजारी कहते है ||

गंगा में शिव रहते है,
गंगा में शिव रहते है ||

जय भोले की बोल के
शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है ||
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है ||

थक जायगा तू फल देंगे भोले,
तपस्या का तेरी फल देंगे भोले |
झुकायेगा जाके चरणों पे सर को,
तेरी भाग्य रेखा बदल देंगे भोले ||

थोड़ा सा है बस रास्ता,
तेरे दुःख भोले बाबा सहते है,
भोले के पुजारी कहते है |
गंगा में शिव रहते है,
गंगा में शिव रहते है ||

और मनमोहक भजन :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें एवं किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए कमेंट करें।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !