loader
blog_img
  • September, 03, 2022
  • by Admin

मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे (maiya har narmade reva maa narmade)

मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे

मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे।

सारे भक्तो को मुक्ति तू देती है माँ,
अब तो बारी हमारी भी आई है माँ,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे।

बड़ी दूर से चलकरके आए है माँ,
तेरे दर्शन की आशा लगाए है माँ,
तेरे दर्शन बिना नहीं जायेंगे माँ,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे।

श्रद्धालु खड़े मां तेरे घाट पर,
आके दर्शन तू देना नेमार घाट पर,
सभी भक्तो ने तुमको पुकारा है माँ,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे।

भूरे मगरो पे तेरी सवारी है माँ,
संत लोगो को दर्शन तू देती है माँ,
सभी संतो ने तुमको पुकारा है माँ,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे,
मैया हर नर्मदे रेवा मां नर्मदे।

।।नर्मदे हर जीवन भर।।
।।नर्मदा मैया की जय।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !