loader
blog_img
  • July, 28, 2022
  • by Admin

आओ करें गुणगान

आओ करें गुणगान भोले दानी का,
शिवजी दयालु बड़े हैं कृपालु,
आओ करें गुणगान भोले दानी का....

मन चाहा वर देते हैं भोले शंकर,
करते कृपा अपने भक्तों के ऊपर,
देव भी करें गुणगान भोले दानी का,
आओ करें गुणगान भोले दानी का....

कैलाश पर बैठे दुनिया चलाते,
प्रेम से पुकारो तो पल भर में आते,
भक्तों पे रहता ध्यान भोले दानी का,
आओ करें गुणगान भोले दानी का....

संकट कोई जब भी आया,
श्रीष्टि के स्वामी ने सबको बचाया,
तीनो लोकों में हैं सम्मान भोले दानी का,
आओ करें गुणगान भोले दानी का……

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !