धुन :- ए मालिक तेरे बंदे हम
ए माँ तेरे बच्चे है हम
हम सभी पे माँ करना करम
नेक नियत रहे , नेक सीरत रहे
जिंदगी भर निभाए धरम
ए माँ तेरे बच्चे है हम...........
माँ ना टूटे कभी हौसला
ऐसी राहो पे हमको चला
हो दिलो में दया ना करे हम बुरा
ना किसी से हो सिकवा गिला
व्यर्थ जाए ना अपना जनम
दीन दुखियो के काम आये हम
नेक नियत रहे , नेक सीरत रहे
जिंदगी भर निभाए धरम
ए माँ तेरे बच्चे है हम...........
है हमारी यही कामना
ना बुराई से हो सामना
हम भलाई करे ना बुराई करे
माँ है तुमसे यही प्रार्थना
कभी भटके ना अपने कदम
मन में आये कभी ना भरम
नेक नियत रहे , नेक सीरत रहे
जिंदगी भर निभाए धरम
ए माँ तेरे बच्चे है हम...........
है समंदर से गहरा ये मन
उसमे है बूँद भर का जीवन
जितने दिन हम जिये बनके दीपक जिये
बनके महके हमेशा चन्दन
जब तलक अपने दम में है दम
सेवा करते रहे सबकी हम
नेक नियत रहे , नेक सीरत रहे
जिंदगी भर निभाए धरम
ए माँ तेरे बच्चे है हम...........
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD