loader
blog_img
  • April, 02, 2022
  • by Admin

तू राधे राधे बोल जरा

तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।

तू राधे राधे बोल जरा,
तेरी नैया भंवर ना फसेंगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।

राधा राधा नाम की तो,
महिमा अपार है,
राधा राधा नाम सब,
वेदन को सार है,

तेरी हर एक बाधा हर लेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।

जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।

कोई नहीं तेरा यहाँ,
सच्चा राधा नाम है,
राधा नाम जपने से,
मिले घनश्याम है,

तेरी खुशियों से झोलिया भरेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।

जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।

कृपामयी श्री राधे,
कृपा बरसाती है,
गुण-अवगुण ना देखे,
अपना बनाती है,

तेरी बिगड़ी बात बनेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।

जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।


‘चित्र-विचित्र’ का तू,
मान ले कहना,
आठों याम श्यामा श्याम,
श्यामा श्याम जपना,

निज चरणों में तुझे रख लेगी
तू राधे राधे बोल जरा।।

जय जय बरसाने वाली,
जय जय वृषभानु दुलारी।

तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !