ॐ जय गंगे माता,
श्री जय गंगे माता,
जो नर तुमको ध्याता,
मन वांछित फल पाता,
ॐ जय गँगे माता।।
चन्द्र सी ज्योत तुम्हारी,
जल निर्मल आता,
शरण पड़े जो तेरी,
सो नर तर जाता,
ॐ जय गँगे माता।।
पुत्र सगर के तारे,
सब जग को ज्ञाता,
किरपा दृष्टि तुम्हारी,
त्रिभुवन सुखदाता,
ॐ जय गँगे माता।।
एक ही बार जो तेरी,
शरणागति आता,
यम की त्रास मिटाकर,
परम गति पाता,
ॐ जय गँगे माता।।
आरती मात तुम्हारी,
जो जन नित गाता,
दास वही सहज में,
मुक्ति को पाता,
ॐ जय गँगे माता।।
ॐ जय गंगे माता,
श्री जय गंगे माता,
जो नर तुमको ध्याता,
मन वांछित फल पाता,
ॐ जय गँगे माता।।
कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD