loader
blog_img
  • April, 01, 2022
  • by Admin

तेरो है आधार, तू ही मेरो तो सहारो है

तेरो है आधार,
तू ही मेरो तो सहारो है,
तेरो हैं आधार,
तू जान से लागे प्यारो है,
तेरो हैं आधार।।

तर्ज – कीर्तन की है रात।

मेरो घाव गहरो थो,
जीवन में अंधेरों थो,
तू बन गयो थो माझी,
हारा ने जीतायो तू,
दुखड़ा न मिटायो तू,
मैं बोलूं हूँ सांची,
दुखड़ा दूर किया,
जो भी आयो दुखियारो है,
तू जान से ज्यादा प्यारो है,
तेरो हैं आधार।।

सारी दुनिया में घुम्यो,
कई चौखट न चुमो,
बण्यो ना काम मेरो,
पल भर में लीयो तू थाम,
ओ म्हारा बाबा श्याम,
इक बार जो नाम लियो,
देवोगो तू साथ,
पग पग पे विश्वास हमारो है,
तू जान से ज्यादा प्यारो है,
तेरो हैं आधार।।

लिखानो नहीं जानू,
गानो नहीं जानू,
ये ‘सुरेश’ का भाव है,
श्याम की बाबा,
था पर है सब बाज़ी,
था पर ही दाव है,
जीवन नैया को,
बाबा तू ही तो किनारों है,
तू जान से ज्यादा प्यारो है,
तेरो हैं आधार।।

तेरो है आधार,
तू ही मेरो तो सहारो है,
तेरो हैं आधार,
तू जान से लागे प्यारो है,
तेरो हैं आधार।।

side_img

दासी हु तेरी श्यामा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।

Read More

Get update sign up now !