डेविड माइकल बाॅटिस्टा जूनियर एक पूर्व अमेरिकी पेशेवर पहलवान व मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट है जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने अखाडे के नाम बटिस्टा से जाने जाते है। वे छ: बार के विश्व हेवीवेट चैम्पियनशिप है, उन्होने चार बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप और दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप जीती है। डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास मे वह सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप के धारक रहे। वे तीन बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप और दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई टैग टीम चैंपियनशिपभी रह चुके है। वे दो बार (2005, 2014) रॉयल रम्बल भी जीत चुके है।
उन्होने सन 2000 मे अपने ओवीडब्ल्यू सफर का आगाज किया। यहाँ उन्होने लेविएथेन नाम का प्रयोग किया।
प्रशिक्षण के पश्चात 9 मई, 2002 उन्होने मुख्य भाग मे डीकन बटिस्टा के रूप मे शुरूआत की। रेसलमेनिया 21 पर उन्होने अपनी प्रथम विश्व चैंपियनशिप जीती।
बटिस्टा का जन्म सन् 1969 में फ़िलीपीनी पिता और यूनानी मूल की माता के यहाँ हुआ, उनके दादा फ़िलीपीनी फौज़ में थे।
डब्ल्यूडब्ल्यूई से निकलने के बाद बटिस्टा ने मिश्रित मार्शल आर्ट मे अपने सफर की शुरूआत की। 6 अक्टूबर, 2012 को बटिस्टा ने अपने प्रथम मुकाबला लुसेरो के विरुध्द लडा और विजयी रहे।
वर्ष | फ़िल्म | भूमिका |
---|---|---|
2006 | रिलेटिव स्ट्रेंजर्स | |
2009 | माय सन, माय सन, व्हट हेव ये डन | पुलिस अफ़सर |
2010 | रॉन्ग साइड ऑफ टाउन | बिग रॉनी |
2011 | हाउस ऑफ द राइज़िंग सन | रे |
द स्कॉर्पियन किंग 3: बैट्ल फॉर रिडैम्पशन | आर्गोमेल | |
2012 | द मैन विद आयरन फिस्ट | ब्रास बॉडी |
2013 | रिडिक | डियाज़ |
2014 | गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी | ड्रैक्स द डेस्ट्रॉयर |
2015 | एल ए स्लैशर | ड्रग डीलर |
बस 657 | कॉक्स | |
किकबॉक्सर: विंजेन्स | टोंग पो |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD