कृणाल पांड्या एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑर्थोडॉक्स ऑफ स्पिनर हैं।
कृणाल का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिताजी का नाम हिमांशु पांड्या और उनके छोटे भाई का नाम हार्दिक पांड्या है। कृणाल ने २७ दिसंबर २०१७ में उनकी गर्ल फ्रेंड पांखुरी शर्मा से विवाह किया।
उन्होंने 2021 में वनडे इंटरनेशनल मैच मे डेब्यू किया था | उन्होंने अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचा था | वह डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं | उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में महज 26 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह मुकाम हासिल किया है |
कृणाल पाण्ड्या जिन्होंने २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी की तरफ से खेले थे और इस बार भी मुंबई ने इन्हें राईट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए ८ करोड़ ८० लाख में खरीदा है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD