योगेन्द्र सिंह यादव एक भारतीय सामाजिक वैज्ञानिक, चुनाव विश्लेषक हैं। योगेन्द्र दिल्ली स्थित सीएसडीएस के वरिष्ठ शोध फेलो भी रहे हैं।योगेन्द्र 2015 तक आम आदमी पार्टी के राजनीतिज्ञ रहे और जब उन्हें २०१५ में आम आदमी पार्टी से निकला गया तब उन्होंने प्रशांत भूषण के साथ मिलकर स्वराज अभियान संगठन की स्थापना की| स्वराज अभियान भारतीय किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहे हैं |
योगेन्द्र का बचपन हरियाणा के रेवारी गांव में बीता| योगेन्द्र को उनके पिताजी देवेन्द्र सिंह यादव थे देवेन्द्र यादव के पिताजी भी एक शिक्षक थे और १९३६ के एक सांप्रदायिक दंगे में उनकी मौत हो गयी थी| तब देवेन्द्र मात्र ७ साल के थे| योगेन्द्र यादव के परिवार के लोग और उनके कुछ करीबी उन्हें सलीम कहकर पुकारते हैं| योगेन्द्र यादव के पिताजी देवेन्द्र सिंह यादव कॉलेज में अर्थशाष्त्र के प्रोफेसर थे| उनके अनुसार योगेन्द्र समाजवादी नेता किशन पटनायक से बहुत प्रभावित थे और योगेन्द्र का अकादमिक जीवन से राजनीति में आना कोई आश्चर्य का विषय नहीं था|
प्रशांत भूषण, आनंद कुमार (समाजशास्त्री) और अजीत झा के साथ मिलकर यादव ने एक नया राजनीतिक संगठन बनाया है जिसका नाम स्वराज इंडिया है। योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मतदाताओं से भारतीय आम चुनाव, 2019 में नोटा चुनने का आग्रह किया क्योंकि दिल्ली में किसी भी राजनीतिक दल ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने नोटा को "नो टिल ऑल्टरनेटिव" करार दिया।
2022 में, योगेंद्र यादव राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और यात्रा को भारत के दक्षिणायन आंदोलन के रूप में वर्णित किया, जहां दक्षिण के प्रभावों को उत्तर में ले जाया जाता है।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD