loader
biography_img
  • August, 10, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन भारतीय राजनेत्री एवं भारत के सोलहवीं लोकसभा की अध्यक्ष थीं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं (इनसे पूर्व मीरा कुमार,प्रथम महिला लोस अध्यक्ष)। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 एवं 2014 में आठवीं बार सांसद बनी। इन्दौर में वे 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं।

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा

उनका जन्म महाराष्ट्र के चिपलून में १२ अप्रैल १९४३ को उषा और पुरुषोतम साठे के घर में हुआ। उनका विवाह २९ जनवरी १९६५ में इंदौर के जयंत महाजन के साथ हुआ। उन्होने इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की।

राजनीतिक जीवन

सुमित्रा महाजन ने १९८९ के आम चुनाव में पहली बार लोकसभा चुनाव में भाग लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चंद्र सेठी को हराया। इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वो लगातार तीन विधान सभा चुनाव हार चुकी थीं। सुमित्रा महाजन २००२ से २००४ तक केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल थीं। उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का काम दिया गया था। वो प्रथम महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में पराजित नहीं हुई। वो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद हैं।

लोक सभा अध्यक्ष

सुमित्रा महाजन ने ५ जून २०१४ को लोक सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। ६ जून २०१४ को वो निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुनी गई। यह पहली बार है कि भारतीय जनता पार्टी का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना।

Get update sign up now !