loader
biography_img
  • October, 26, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

सुधांशु त्रिवेदी

डॉ सुधांशु त्रिवेदी एक भारतीय राजनेता हैं। वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा के सदस्य हैं। इनकी पहचान विचारक, विश्लेषक और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी होती है। ये देश की राष्ट्रीय नीति, राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों और विशेष रूप से भाजपा के वैचारिक पहलुओं पर बेबाकी से राय रखते हैं। अक्टूबर 2019 में डॉ त्रिवेदी राज्यसभा सीट के लिये उत्तरप्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। उनके खिलाफ विरोधी दलों से भी किसी ने नामांकन नहीं किया था।

डॉ सुधांशु त्रिवेदी का जन्म लखनऊ में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद यांत्रिक इंजीनियरिंग से पीएचडी किया। वे राजनीति में छोटी उम्र में आने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो सबसे कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बने थे। इतना ही नहीं, 35 वर्ष की उम्र में किसी राष्ट्रीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष का राजनैतिक सलाहकार बनाया गया था।

वर्ष 2014 के आम चुनाव में सुधांशु त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है। इस चुनाव के दौरान वे मीडिया और कम्युनिकेशन की मुख्य टीम का हिस्सा थे। टीम में रहते हुए उन्होंने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह के लिए प्रचार किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें राजस्थान का उत्तरदायित्व दिया गया था।

side_img

Cricketer

James Anderson

Read More

Recently Added

Get update sign up now !