वीरभद्र सिंह भारत गणराज्य के राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वीरभद्र सिंह छ: बार हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री रहे। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में २८ मई २००९ को इस्पात मंत्री बनाए गये थे। वह १९६२, १९६७, १९७२, १९८० और २००९ में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 87 साल के वीरभद्र सिंह ने 8 July 2021 शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दो बार कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी वीरभद्र सिंह 23 अप्रेल से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।
वीरभद्र सिंह १९८३ से १९९० तक, १९९३ से १९९८ तक और २००३ से २००७ तक हिमाचल प्रदेश राज्य के भी छ बार मुख्यमंत्री रहे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।
वे आठ बार विधायक, छ बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं और पिछले आधे दशक में वे कोई चुनाव नहीं हारे। वीरभद्र सिंह १९६२. १९६७, १९७२, १९८० और २००९ में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके अलावा वे १९८३, १९८५, १९९०, १९९३, १९९८, २००३, २००७ तथा २०१२ में विधायक रहे। १९८३,१९८५, १९९३, १९९८, २००३ और २०१२ में उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अपने ४७ वर्षों के राजनैतिक सफ़र के दौरान उन्होंने १३ चुनाव लड़े और सभी जीते। वह हिमाचल कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वरिष्ठता के क्रम और हिमाचल प्रदेश के अकेले सांसद होने के कारण २२ मई २००९ को मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनने वाली केंद्र सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वो इस्पाल मंत्रालय बनाए गये थे। इससे पहले भी वीरभद्र सिंह १९७६ से १९७७ तक केंद्र में नागरिक उड्डयन तथा पर्यटन राज्यमंत्री और १९८२ से १९८३ तक केंद्र में उद्योग राज्यमंत्री रहे हैं। वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हुए हैं। वीरभद्र पर आरोप है कि उन्होने एक परियोजना के लिए एक निजी बिजली कंपनी को विस्तार देने के एवज में ‘रिश्वत’ ली है।
87 साल के वीरभद्र सिंह ने 8 July 2021 शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
श्री वीरभद्र सिंह को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में इस्पात मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है।
राजनीति के अलावा सिंह ने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों के साथ भागीदारी की है। वह संस्कृत साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष और सोवियत संघ के मित्र की हिमाचल प्रदेश शाखा के अध्यक्ष रहे हैं।
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD