loader
biography_img
  • October, 28, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

श्रद्धा शर्मा

श्रद्धा शर्मा, उद्यमियों के लिए एक मीडिया प्रौद्योगिकी मंच, योरस्टोरी (YourStory) की संस्थापक, सीईओ और मुख्य संपादक हैं। 2008 में योरस्टोरी शुरू करने से पहले, शर्मा ने सीएनबीसी – टीवी १८ में सहायक उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रही और टाइम्स ऑफ इंडिया में एक ब्रांड सलाहकार भी थीं।

लक्ष्मी के साथ चाय पर उन्हें "... भारत के डिजिटल स्पेस का सबसे बड़ी कहानीकार" की संज्ञा दी गई। उन्हें टेकगिग की "भारत की 5 महिला भारतीय उद्यमी, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।" लेख में शामिल किया गया। द हिंदू ने अपने एक लेख में उनके बारे में "ग्लास सिलिंग" जैसी संज्ञा दी है। उनकी कंपनी को "स्टार्ट-अप और उद्यमियों से संबंधित कहानियों, समाचार, संसाधनों और अनुसंधान रिपोर्टों के लिए भारत का सबसे बड़ा और निश्चित मंच" बताया जाता है। योरस्टोरी 12 भाषाओं में उद्यमीशीलता की कहानी मुहैया कराती है।

योरस्टोरी को रतन टाटा, वाणी कोला, कार्ति मदसामी और टी वी मोहनदास पाई से निवेश प्राप्त हुआ है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

शर्मा का जन्म बिहार के एक छोटे से शहर में हुआ था। वे पटना में पली-बढ़ी। अपने स्कूल के दिनों में, वे अपनी कक्षा में अव्वल थीं और शिक्षा और वाद-विवाद में बहुत सक्रिय थीं।

शर्मा ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक और मास्टर डिग्री और मैरीलैंड इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ आर्ट से एमबीए हासिल की।

पुरस्कार और उपलब्धियां

शर्मा को समावेशी स्टार्टअप समुदाय के निर्माण में उनके प्रयासों के लिए नैस्कॉम इकोसिस्टम इवेंजलिस्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसके अलावा उन्हें 2010 में स्टार्टअप्स के कवरेज के लिए विल्ग्रो जर्नलिस्ट ऑफ़ द इयर पुरस्कार दिया गया था। 2015 में उन्हें दुनिया भर में 500 लिंक्डइन इन्फ्लुएंसर के बीच सूचीबद्ध किया गया था, और उसी वर्ष उन्हें ऑनलाइन प्रभाव के लिए लोरियल पेरिस फेमिना पुरस्कार प्राप्त हुआ। 2016 में पैट मेमोरियल आउटस्टैंडिंग एलुमनीस पुरस्कार और 2016 में इंटरनेट श्रेणी के तहत लिंक्डइन में सबसे अधिक देखे जाने वाली सीईओ थीं।

Get update sign up now !