कुशा कपिला का जन्म 19 सितंबर 1989 को नई दिल्ली, भारत मे हुआ। वह एक भारतीय फैशन संपादक, इंटरनेट सेलिब्रिटी, कॉमेडियन, अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं।
कुशा कपिला नई दिल्ली की एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं। उन्होंने 2017 में डियाजियो के पूर्व कर्मचारी जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की।
इन्होने फैशन डिजाइन में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक होने के बाद, पहले तीन महीने के लिए दिल्ली स्थित भारतीय इंटरनेशनल लिमिटेड के लिए मर्चेंडाइजिंग इंटर्न के रूप में काम किया। इसके बाद, उन्होंने नोएडा में चिसेल इफेक्ट्स में प्रोडक्ट डिज़ाइन इंटर्न के रूप में काम किया। 2013 में, उन्होने दिल्ली स्थित कपड़ों की एक फर्म अपैरल ऑनलाइन के लिए एक फैशन संवाददाता के रूप में काम करना शुरू किया।
मई 2014 में, वह रेजरफीश नीव कम्पनी में शामिल हो गईं और एक कॉपीराइटर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उसी वर्ष, उन्होंने टेलीविजन शो "सन ऑफ अबिश" मे काम किया, जिसकी मेजबानी अबिश मैथ्यू ने की थी।
2016 में, उन्होंने टाइम्स इंटरनेट के लिए एक फैशन संपादक के रूप में काम शुरु किया। बाद में, वह कंटेंट राइटर हेड के रूप में आइदिवा मे काम करने लगी। आइदिवा के लिए काम करते हुए, उन्होंने काल्पनिक चरित्र बिली मासी को बनाया और निभाया, जो एक सफल चरित्र बन गई, जिससे वह इंटरनेट सनसनी बन गईं।
2020 में, वह एंथोलॉजी नेटफ्लिक्स फिल्म घोस्ट स्टोरीज में दिखाई दी। वह नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब शो बेन्सप्लेनिंग में भी थीं।
2021 में, उन्होने अमेज़न प्राइम के कॉमेडी रियलिटी शो LOL: हँसे तो फसे में प्रदर्शन किया।
2022 में, उन्हें अमेज़न मिनिटीवी के एक रियलिटी स्केच कॉमेडी शो "केस तो बनता है" में देखा गया था। उन्होंने नेटफ्लिक्स टीवी सीरीज़ मसाबा मसाबा के सीज़न 2 में मुख्य कलाकार के रूप में भी काम किया। उन्होंने कॉमिकस्तान के तीसरे सत्र की सह-मेजबानी की। उसने प्लान ए प्लान बी में भी काम किया। वह कॉफी विद करण के सीजन 7 में जूरी के एक भाग के रूप में भी दिखाई दी थी।
फरवरी 2023 में, वह माइनस वन: न्यू चैप्टर और सेल्फी में भी दिखाई दी।
2019 में, कुशा कपिला को हार्पर बाजार इंडिया के कवर पर दिखाया गया था।
2021 में, कपिला को हिंदुस्तान टाइम्स एचटी ब्रंच कवर स्टोरी में दिखाया गया था।
2022 में, वह कॉस्मोपॉलिटन के कवर पर दिखाई दी। उसी वर्ष, उन्हें फोर्ब्स इंडिया की डब्ल्यू-पॉवर सूची में सूचीबद्ध किया गया।
Year | Title | Role | Notes |
---|---|---|---|
2020 | Ghost Stories | Misha | Karan Johar's segment |
2022 | Plan A Plan B | Seema | |
2023 | Selfiee | Tara | |
Sukhee | |||
Thank You for Coming | Neha aka Queen |
Year | Title | Role | Notes |
---|---|---|---|
2014 | Son of Abish | Herself | |
2021 | LOL: Hasse Toh Phasse | ||
2022 | Comicstaan | Host | Season 3 |
Masaba Masaba | Nicole | Season 2 | |
Case Toh Banta Hai | Judge | ||
2023 | Minus One: New Chapter | Nayantara | |
Social Currency | Herself | Episode 5 |
Year | Award | Category | Work | Result |
---|---|---|---|---|
2022 | Indian Television Academy Awards | Best Actress - Comedy Series (OTT) | Case Toh Banta Hai | Nominated |
2023 | Bollywood Hungama Style Icons | Most Stylish Digital Entertainer (Female) | — | Nominated |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD