पूजा शर्मा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। उन्हें सबसे ज्यादा पौराणिक धारावाहिक महाभारत में अपनी द्रौपदी की भुमिका के लिए जाना जाता है।
पूजा का लालन पालन दिल्ली में हुआ है। उनकी हमेशा मॉडलिंग से अधिक रुचि अभिनय और प्रदर्शन कला के लिए रही है। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान उन्हें खेल-आधारित टॉक शो के लिए दूरदर्शन भारतमें चयनित किया गया था। उन्हें लगा था के वो शो में अपनी भुमिका अच्छे से नहीं निभा पा रही हैं, लेकिन उनकी टीम में से किसी सदस्य ने उन्हें बताया के उनमे एंकर बनने के सारे गुण है।ज़ूम टीवी के लिए कुछ एंकरिंग ऑडिशन देने के बाद उन्हें चयनित किया गया था। प्रस्तोता बनने के बाद, उन्होंने कुछ TVCs किये और रैंप पर चली। पूजा शर्मा फेमिना मिस इंडिया २००६ के शीर्ष 10 प्रतिभागियों में से एक थी।
शर्मा ने अपने अभिनय की शुरुआत स्टार प्लस के "तेरी मेरी प्रेम कहानियों" में करन कुंद्रा के साथ की। उन्होंने पवित्र रिश्ता में समायरा नामक किरदार निभाया। मेजबानी करने के कारण और उनकी आवाज और नैन-नक्श की वजह से महाभारत (२०१३ धारावाहिक) के कास्टिंग निदेशक ने उन्हे ऑडिशन पे आने के लिए कहा। तीन दिन बीत गए किंतु वो नहीं गयी, और अंतिम दिन पर निर्देशक ने उन्हे ऑडिशन देने पर मजबूर किया। लेकिन उन्होंने यह बहुत हल्के ढंग से लिया, क्योंकि उन्होंने सोचा कि उनका चयन नहीं होगा, किन्तु अगले ही दिन उन्हें प्रोडक्शन हाउस से फ़ोन आया के उन्हें द्रौपदी की भुमिका के लिए चयनित किया गया है। ई-24 को दिए गये अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि जब उन्हें ये खबर मिली वो अपने दोस्तों के साथ थी और उन्हें इतनी खुश हुई के उनकी आँखों में आंसू आ गए। "महाभारत" करने के दौरान शर्मा एक दुर्घटना का शिकार बनने से बची जिसमे उनके कपड़ों में आग लग गयी थी। पूजा अपने आप को आग से गरम करने की कोशिश कर रही थी और उस दौरान गलती से उनके पल्लू में आग लग गयी। उनके केश संवारने वाले व्यक्ति ने इस दुर्घटना को देखा और उन्हे आग से बचाया। [3][4] उनकी द्रौपदी की भुमिका को प्रशंसकों और आलोचकों ने एक सामान सराहा और "महाभारत" धारावाहिक बहुत सफल रहा। प्रसिद्धि और मान्यता के साथ-साथ वह एक जानी मानी अभिनेत्री बन गयी हैं। इसलिए उनके भारतीय एवम इंडोनेशियन प्रशंसक भी है। इस धारावाहिक की सफलता की वजह से शर्मा के साथ-साथ उसके अन्य सह-सितारों को इंडोनेशिया के दौरे के लिए कहा गया था। वह पनाह अस्मरा अर्जुन, नामक एक इंडोनेशियाई धारावाहिक का भी हिस्सा थी जिसकी कहानी अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहीर शेख के आसपास घूमती थी। यह धारावाहिक रूस में भी काफी लोकप्रिय हुआ जिसकी वजह से शर्मा, सौरभ राज जैन (कृष्ण), और आरव चौधरी (भीष्म) ने रूस का दौरा किया। उन तीनों को धारावाहिक में अपनी लोकप्रियता के कारण वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के निर्माण का उद्घाटन करने के लिए कहा गया था। बाद में २०१४ में, उन्होंने बिग मैजिक के लोकप्रिय शो,अजब ग़ज़ब घर जमाई में कैमियो भुमिका निभायी।
वर्ष | काम | पुरस्कार | श्रेणी | परिणाम |
---|---|---|---|---|
२०१४ | महाभारत | स्टार परिवार पुरस्कार | पहल नई सोच की | जीत |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD