loader
biography_img
  • October, 30, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

पूजा बनर्जी

पूजा बोस जो पूजा बनर्जी के रूप में भी जानी जाती है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह स्टार प्लस पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक तुझ संग प्रीत लगाई सजना में वृंदा का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। वह २०१४ में झलक दिखला जा और २०१५ में कॉमेडी नाइट्स बचाओ में एक प्रतियोगी रह चुकी है। वर्तमान में यह देव - टेलीविज़न धारावहिक में कार्य कर रही है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने अब तक हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगु और नेपाली भाषा में भी बनी फिल्मों में अभिनय किया है। जबकि धारावाहिक ज्यादातर हिंदी में ही किये है।

करियर

कहानी हमारे महाभारत की के साथ अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत करने के बाद, बोस को रोमांटिक धारावाहिक तुझ संग प्रीत लगाई सजना में मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक पंजाबी लड़की वृंदा की भूमिका निभाई।

उन्होंने एक तेलुगु फिल्म में भी अभिनय किया है जिसका नाम वीडु थेडा है। इसके अलावा उन्होंने बंगाली फिल्म माचो मस्ताना में भी अभिनय किया है। यह फिल्म थोड़ी विवादों में भी रही थी। इसमें उन्होंने दिव्या की भूमिका निभाई।

बोस ने झलक दिखला जा के सातवें सीजन में भाग लिया, जहां उनके कोरियोग्राफर रजित देव थे, जो वैभवी मर्चेंट के मुख्य कोरियोग्राफर हैं।

पूजा बोस ने अब तक हिन्दी के कई बड़े-बड़े टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया है जिसमें, कहानी घर घर की, सपना बाबुल का...बिदाई, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, देवों के देव... महादेव, बिग बॉस 9 और क़ुबूल है में भी कार्य किया है। जबकि हिमेश रेशमिया के साथ आप से मौसिकी गाने में भी दिखाई थी।

उन्हें लिएंडर पेस और जिमी शेरगिल अभिनीत फिल्म राजधानी एक्सप्रेस तथा हास्य फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी हिन्दी फिल्मों में कार्य करने का मौका मिला।

व्यक्तिगत जीवन

पूजा की शादी अर्नोय चक्रवर्ती के साथ हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया। जबकि अभी यह तुझ संग प्रीत लगाई सजना के सह-कलाकार कुणाल वर्मा के संबंध में है।

फिल्मोग्राफी

फिल्में

  • वीडु थेडा - २०११
  • माचो मस्ताना २०११
  • चैलेंज २ - २०१२
  • राजधानी एक्सप्रेस - २०१३
  • लवरिया - २०१३
  • रॉकी - २०१३
  • ओह! हेनरी - २०१३
  • प्रोलोय - २०१३
  • तीन पट्टी - २०१४
  • ग्रेट ग्रैंड मस्ती - २०१६
  • होइचोई अनलिमिटेड - २०१८
  • दीवाना होलो मोन - २०१८
  • ये माया हनाइमा - २०१८
  • भालोबासा भालोबासा २ - २०१८
  • ३ देव - २०१९
  • चैलेंज ३ - २०१९

Get update sign up now !