loader
biography_img

अविका समीर गोर

अविका गोर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने बाल्यकाल से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। इन्होंने कलर्स के बालिका वधु धारावाहिक से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में इन्होंने ससुराल सिमर का में रोली का किरदार 2017 तक निभाया था। 2013 में इन्हें तेलुगू फिल्म "उय्यला जम्पला" में काम करने का मौका मिला, जिसके साथ ही इन्हें तेलुगू फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलने लगा।

अभिनय

इन्हें बचपन से ही अभिनय करना पसंद था। 2008 में इन्हें शुरू में ही बालिका वधू धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाने का एक बहुत बड़ा मौका मिला था। जिसमें इन्हें आनंदी जगदीश सिंह का किरदार मिला था। इसी मध्य इन्हें 2009 में मॉर्निंग वॉक में काम करने का मौका मिल गया और इसी के साथ इनकी शुरुआत हिन्दी फिल्मों में हुई और उसी के एक साल बाद इनकी "पाठशाला" फिल्म आई थी। हालांकि दोनों में ही इनका मुख्य किरदार नहीं था।

बालिका वधू से निकलने के बाद इन्हें "ससुराल सिमर का" में भी मुख्य किरदार मिल गया। इसमें इन्होंने रोली सिद्धान्त भारद्वाज का किरदार निभाया था। इसी के एक साल बाद, 2011 में इन्हें तेज़ फिल्म में काम करने का मौका मिला। जिसमें इन्हें बोमन ईरानी की बेटी, प्रिया रैना का किरदार मिला था।

फिल्मों में सफलता

2013 में उय्यला जम्पला नाम के एक तेलुगू फिल्म में इन्हें मुख्य किरदार के रूप में काम करने का मौका मिला और इसी के साथ इन्हें आगे भी मुख्य किरदार में लिया जाने लगा। इन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ शुरुआत करने पर दूसरा दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

धारावाहिक

प्रमुख धारावाहिक

  • बालिका वधु (कलर्स) - आनंदी जगदीश सिंह
  • ससुराल सिमर का (कलर्स) - रोली जमनालाल द्विवेदी / रोली सिद्धांत भारद्वाज / झुमकी / श्रुति वर्मा
  • लाडो - वीरपुर की मर्दानी (कलर्स) - अनुष्का संगवान / अनुष्का युवराज चौधरी / जुही सेठी (नकली)

अन्य धारावाहिक

  • राजकुमार आर्यन - राजकुमारी भैरवी
  • मेरी आवाज को मिल गई रोशनी
  • करम अपना अपना - शांति कपूर
  • स्श... फिर कोई है
  • चलती का नाम गाड़ी

रियलिटी शो

  • खतरों के खिलाड़ी

फिल्में

वर्षनामकिरदारभाषा    
2009मार्निंग वॉकगार्गीहिन्दी    
2010पाठशालाअविकाहिन्दी    
2012तेज़पिया रैनाहिन्दी    
2013उय्यला जम्पलाउमा देवीतेलुगू    
2014केयर ऑफ फूटबाथ 2 कन्नड़    
2014लक्ष्मी रावे माँ इंतिकीलक्ष्मीतेलुगू    
2015सिनेमा चूपिसता मावा तेलुगू20231920 हॉरर ऑफ द हार्ट हिन्दी

Get update sign up now !