शफ़क़ नाज़ एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वें "सब टीवी" के चिड़िया घर नामक धारावाहिक में "मयूरी" के चरित्र की भूमिका निभा रही है| उन्हें "स्टार प्लस" के महाभारत में "कुंती" के चरित्र से काफी प्रसिद्धि मिली है| उनकी बड़ी बहन फलक़ नाज़ "कलर्स टीवी" के ससुराल सिमर का नामक धारावाहिक में "जाहन्वी अरोरा" के चरित्र की भूमिका निभा रही है।
शफ़क़ नाज़ का जन्म 7 फरवरी 1992 को कोटा, राजस्थान , भारत में हुआ था और उनका बचपन मेरठ में बीता । वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं और बचपन से ही उन्हें अभिनय और नृत्य में रुचि थी।
में उन्होंने उल्लालू ऐप (मार्च 2019), के लिए हलाला नामक एक वेब श्रृंखला में मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें मुस्लिम समुदाय में ट्रिपल तल्क के बाद के मुद्दों को दिखाया गया था। 2022 में, शफ़क़ नाज़ ने फिल्म एक्स या वाई में अभिनय किया, जिसका प्रीमियर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर किया गया था। X या Y की कल्पना और निर्माण 17 वर्षीय दिल्ली स्थित फिल्म निर्माता देवांश सराफ ने किया है।
वर्ष | धारावाहिक | भूमिका | चैनल | विवरण |
---|---|---|---|---|
2010 | सपना बाबुल का... विदाई | गूनी | स्टार प्लस | प्रकरण 644 के बाद |
2011 | संस्कार लक्ष्मी | रंधल | ज़ी टीवी | |
2011 | क्राइम पेटरोल | रिया | सेट इंडिया | प्रकरण 42 (17 सितंबर 2011) |
तृप्ति | प्रकरण 57 (11 नवंबर 2011) | |||
2012 | शुभ विवाह | करुणा सक्सेना | सेट इंडिया | प्रकरण 1-89 (27 फरवरी - 29 जून 2012) |
2012 | फियर फाइल्स | नेहा परांजपे | ज़ी टीवी | प्रकरण 3 (7 जुलाई 2012) |
2012 | तेरी मेरी लव स्टोरीज़ | परी | स्टार प्लस | प्रकरण 5 (25 अगस्त 2012) |
2012 | लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज | पूजा | सेट इंडिया | |
2012 | गुमराह (सीजन 2) | पल्लवी | चैनल [वी] भारत | प्रकरण 86 (15 अक्टूबर 2012 ) |
2013 | मैडवेंचर्स | स्वयं ( प्रतियोगी ) | ए.आर.वाई. डिजिटल | प्रकरण 1-4 (22 फरवरी - 15 मार्च 2013) |
2013-14 | महाभारत | कुंती | स्टार प्लस | प्रकरण 16 (7 अक्टूबर 2013) के बाद |
2014–वर्तमान | चिड़िया घर | मयूरी गोमुख नारायण | सब टीवी | प्रकरण 755 (13 अक्टूबर 2014) के बाद |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD