loader
biography_img
  • November, 11, 2023
  • by Admin
  • Read Highlight : Click Here

काजल ए किचलू

काजल अग्रवाल एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है, जों अधिकतर तेलगू फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। वे तमिल और हिन्दी सिनेमा में भी पदार्पण कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत एक हिन्दी फिल्म क्यूँ! हो गया ना... से शुरू की। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2004 को प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद ही यह तेलुगू फिल्मों में भी काम करने लगीं।

सफर

अभिनय की शुरुआत (2004 - 08)

काजल ने पहली बार अभिनय वर्ष 2004 में क्यूँ! हो गया ना... नामक एक हिन्दी फिल्म में दीया की बहन के रूप में एक छोटा सा किरदार निभाकर किया था। इस फिल्म में इनके साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय भी थे। इसके बाद अग्रवाल ने निर्देशक तेजा की फिल्म 'लक्ष्मी कलयाणम' के जरिए कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद तमिल फिल्म निर्देशक भरतराजा के बोम्मलत्तम में अर्जुन सरजा के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म तय समय से काफी देर में 2008 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

काजल ने पहली बार तेलुगू फिल्म में अभिनय 2007 में तेजा की फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में कल्याण राम के साथ मुख्य किरदार के रूप में कार्य किया था। लेकिन यह फिल्म कमाई करने में असमर्थ रही। इसके अगले वर्ष में कृष्णा वाम्सि के द्वारा निर्देशित फिल्म चन्दामामा में यह दिखाई दी। यह फिल्म अच्छे समीक्षा के साथ ही इनका पहला सफल फिल्म बना। वर्ष 2008 में इनका पहला तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुआ था। जिसमें यह सह-कलाकार भरत के साथ दिखाई दी। इसी वर्ष इनके दो और तमिल फिल्म भी प्रदर्शित हुए थे। यह फिल्म वेंकट प्रभु के हास्य और रोमांच वाले थे, जिसमें सरोजा और बोम्मलत्तम है। यह दोनों ही फिल्म सफल रहे, लेकिन काजल के अभिनय के सफर को और आगे पहुँचाने में असफल रहे, क्योंकि दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार बहुत ही थोड़े समय के लिए था। इसके बाद प्रदर्शित हुए तेलुगू फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की लेकिन समीक्षा में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिला।

व्यापक सफलता (2009 - 12)

काजल जी के चार फिल्म 2009 में प्रदर्शित हुए थे। काजल जी ने इस वर्ष पहले तमिल भाषा के मोधि विलयडू नामक फिल्म में विनय राय के साथ किया, लेकिन यह फिल्म कमाई करने में बुरी तरह से विफल हो गया। उसके बाद इन्होंने एक बहुत बड़े लागत में बने तेलुगू भाषा के ऐतिहासिक नाट्य फिल्म मगधीरा में राम चरण तेजा के साथ काम किया।

तेलुगू फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इन्हें नामित किया गया था। मगधीरा अधिक कमाई करने में पूरी तरह से सफल हुआ। इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यह तेलुगू भाषा का अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाले फिल्मों में सबसे ऊपर आ गया। इस फिल्म की सफलता ने काजल को तेलुगू सिनेमा के मुख्य कलाकारों के स्थान पर पहुँचा दिया। यह फिल्म तमिल भाषा में मावीरन नाम से 2011 में प्रदर्शित हुआ और यह भी कमाई करने में सफल रहा। इसे भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिला।

हाल ही में (2013 - वर्तमान)

2013 में काजल ने राम चरण तेजा के साथ और फिल्म में काम करना शुरू किया। इसके प्रदर्शन के बाद इसे काफी अच्छे प्रतिक्रिया मिले और ये कमाई करने में भी सफल रहा। इसके बाद काजल ने एक हिन्दी फिल्म स्पेशल 26 में काम करना शुरू किया। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। ये फिल्म भी कमाई करने में सफल रहा। इसके बाद काजल ने श्रीणु वैट्ला के फिल्म "बादशाह" में काम किया। ये फिल्म में कमाई करने में सफल रहा। यह 2013 में एक और फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म को बहुत लोगों ने नापसंद किया।

निजी जीवन

काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 में मुम्बई के जाने माने बिजनेसमेन और डारेक्टर गौमत किल्चू से शादी की दोनो ने एक दुसरे का 3 साल तक डेट किया

प्रमुख फिल्में

सालफ़िल्मकिरदारभाषाटिप्पणी
2004क्यूँ! हो गया ना...दीया की बहनहिन्दी 
2007लक्ष्मी कल्याणम्लक्ष्मीतेलुगू 
2007चन्दामामामहालक्ष्मीतेलुगू 
2008पौरुडुसम्युक्थातेलुगू 
2008पझनीदीप्तितमिल 
2008आटादिस्तासुनन्दातेलुगू 
2008सरोजापूजातमिल 
2008बोम्मलत्तमअनीतातमिल 
2010मोधी विलयडुईश्वरीतमिल 
2010मगधीरायुवरानी मित्रविन्दातेलुगू 
2009गणेश जस्ट गणेशदिव्यातेलुगू 
2009आर्या 2गीतांजलितेलुगू 
2010ओम शान्तिमेघनातेलुगू 
2010डार्लिंगनंदिनीतेलुगूफिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित
2010नान महान अल्लाप्रिया सुधरसनतमिल 
2010ब्रिन्दावनमभूमितेलुगू 
2011मिस्टर परफेक्टप्रियातेलुगूफिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित
2011वीरा (2011)चित्तीतेलुगू 
2010सिंघमकाव्या भोसलेहिन्दी 
2011ढाबारियातेलुगू 
2012बिजनेसमैनचित्रातेलुगू 
2012मात्तरानअंजलितमिल 
2012थुप्पाक्कीनिशातमिल 
2012सरोचारुसंध्यातेलुगू 
2013नायकमधुतेलुगू 
2013स्पेशल 26प्रियाहिन्दी 
2013बादशाहजानकीतेलुगू 
2013आल इन आल अझगु राजाचित्रा देवी प्रियातमिल 
2014जिल्लाशान्तितमिल 
2014यवडुदीप्तितेलुगूविशेष उपस्थिति
2014गोविंदुडु अंदरीवाडेलेसत्यातेलुगू 
2015टेम्परशानवीतेलुगू 
2015मारीश्रीदेवीतमिल 
2015पायुम पूलीसौम्यातमिल 
2015साइज़ जीरोस्वयंतेलुगूविशेष उपस्थिति
2015साइज़ जीरोतमिलविशेष उपस्थिति
2016सरदार गब्बर सिंहआर्शीतेलुगू 
2016ब्रह्मोंत्सवम तेलुगू
तमिल
29 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित
2016दो लफ़्ज़ों की कहानी हिन्दी10 जून 2016 को प्रदर्शित
2016कवलई वेंडाम तमिलनिर्माण में
2016गरुड़ तमिलनिर्माण में [19]
2016अनाम फिल्म तेलुगूनिर्माण बाकी

Get update sign up now !