जेनिफर श्रेडर लॉरेंस एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वह एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी और स्वतंत्र नाटक दोनों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 6 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। 2015 और 2016 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री, वह 2013 में टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में और 2013 से 2016 तक फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हुईं।
जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस का जन्म १५ अगस्त १९९० को लुइसविल, यू॰ एस॰ ए॰ में हुआ था। इन्होंने १४ वर्ष की आयु में रंगमंच पर अभिनय करना आरंभ कर दिया था।
जेनिफ़र ने २०१२ में हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट नामक एक डरावनी फ़िल्म में एलिसा नामक लड़की की भूमिका निभाई जो एक नए घर में रहने आती है और कई डरावनी घटनाओं के बाद घर को छोड़ देती है। लॉरेंस ने उस ही वर्ष सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक फ़िल्म की थी जिसके लिए इन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता। वर्ष २०१६ में लॉरेंस ने पैसेंजर्स नामक एक रोमांटिक साइंस-फिक्शन फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इन्होंने २०१८ में थ्रिलर फ़िल्म रेड स्पैरो की।
२०१४ में जेनिफ़र लॉरेंस और कई दूसरी महिला हस्तियों की दर्जनों नग्न तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फ़ाश कर दी गयी थीं। इन्होंने कहा कि इन्हें ऐसा लग रहा था मानो इनका सामूहिक बलात्कार हो रहा है। जेनिफ़र ने एक पत्रिका को बताया था कि यह लीक एक 'यौन अपराध' और 'यौन हिंसा' है। इन्होंने कहा कि अन्य पीड़िताओं के विपरीत, ये एप्पल इंक॰ पर मुक़द्दमा नहीं करेंगी।
२०१८ में अमेरिकी फ़िल्म निर्माता और सिद्ध यौन अपराधी हार्वे वीनस्टीन के मुक़द्दमे के दौरान उनकी एक पीड़िता ने बताया कि हार्वे ने जेनिफ़र के साथ सोने का दावा किया था जिसके कारण ये आज एक सफल ऑस्कर विजयी अभिनेत्री हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शीघ्र ही अपना एक बयान जारी कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया।
२०१८ में लॉरेंस ने एक आर्ट गैलरी निर्देशक कुक मैरोने को डेट करना आरंभ किया। दोनों ने फ़रवरी २०१९ में मँगनी की और उस ही वर्ष अक्टूबर में विवाह भी कर लिया।
साल | फ़िल्म | किरदार | विधा |
---|---|---|---|
२०१२ | हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट | एलिसा | |
सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक | |||
२०१६ | पैसेंजर्स | ||
२०१८ | रेड स्पैरो |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD