श्रीदेवी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
१९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मो की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।
श्रीदेवी का निधन २४ फरवरी २०१८ को१९:00 GMT में दुबई में हुआ। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बाथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।
उस समय, वह अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ अपने भतीजे मोहित मारवा के संयुक्त अरब अमीरात में विवाह समारोह में थी। पहले अफवाहें फैली थी कि इनकी मृत्यु हो गयी और इसे इंटरनेट पर एक झूठी खबर माना था लेकिन इसके बाद इनके देवर संजय कपूर ने पुष्टि की कि यह सच है। उसके बाद प्रशंसकों, सह-सितारों और बॉलीवुड के सितारों ने मृत्यु पर ट्विटर पर शोक संवेदना व्यक्त की।
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
2017 | मॉम (फ़िल्म) | हिन्दी फ़िल्म | |
2015 | पूली | तमिल फ़िल्म | |
2012 | इंग्लिश विंग्लिश | हिन्दी फ़िल्म | |
2007 | हल्ला बोल | ||
2004 | मेरी बीवी का जवाब नहीं | दुर्गा | |
1999 | देवरागम | तेलुगु फ़िल्म | |
1997 | जुदाई | हिन्दी फ़िल्म | |
1997 | कौन सच्चा कौन झूठा | सपना माथुर | |
1996 | आर्मी | गीता | |
1996 | मिस्टर बेचारा | ||
1996 | ग्रेट रॉबरी | रवीना | |
1994 | चाँद का टुकड़ा | ||
1994 | गोपीकल्याना | तेलुगु फ़िल्म | |
1993 | गुमराह | हिन्दी फ़िल्म | |
1992 | खुदा गवाह | हिन्दी फ़िल्म | |
1991 | लाम्हे | हिन्दी फ़िल्म | |
1989 | चान्दनी | हिन्दी फ़िल्म | |
1989 | चालबाज़ | हिन्दी फ़िल्म | |
1987 | मिस्टर इण्डिया | हिन्दी फ़िल्म | |
1986 | नगिना | रजनी | हिन्दी फ़िल्म |
1983 | हिम्मतवाला | हिन्दी फ़िल्म | |
1983 | सदमा | हिन्दी फ़िल्म | |
1982 | मुन्द्रम पिलाई | तमिल फ़िल्म | |
1982 | बोब्बिलि पुली | तेलुगु फ़िल्म | |
1981 | मीन्दम कोकीला | तमिल फ़िल्म | |
1981 | प्रेमाभिशेकम | तेलुगु फ़िल्म | |
1980 | वरुमयीन निरम सिवप्पु | तमिल फ़िल्म | |
1980 | जॉनी | तमिल फ़िल्म | |
1980 | सरदार पाप्पू रयढू | तेलुगु फ़िल्म | |
1979 | वेतगाढू | तेलुगु फ़िल्म | |
1978 | सिगप्पू रोजक्कल | तमिल फ़िल्म | |
1978 | पदाहरेल्लू वयसू | तेलुगु फ़िल्म | |
1977 | १६ वयाथीनाइल | तमिल फ़िल्म | |
1976 | मूंन्द्रू मुदिचू | तमिल फ़िल्म | |
1975 | हेन्नू समसारदा कन्नू | कन्नडा | |
1972 | बाला भारतम | तेलुगु फ़िल्म | |
1971 | पूम्पत्ता | मल्यालम | |
1969 | थुनाइवन | तमिल फ़िल्म |
Copyright 2024-25 Bhakti Darshan . All rights reserved - Design & Developed by BD